
उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में एक हफ्ते तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया है। इस बार राज्य सरकार ने कर्फ्यू के दौरान काफी छूट दी है। बाजार 6 दिन खुलेंगे। वहीं मसूरी और नैनीताल रविवार को भी खुलेंगे। कोचिंग और जिम सेंटर भी 50 प्रतिशत कैपेसिटी तक खोले जाएंगे। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि स्कूल के बच्चों की कोचिंग क्लास अभी फिलहाल बंद रहेंगी।



