गंगोत्री- गंगोत्री धाम में पहली बार हुआ मतदान, 141 वोटर हैं गंगोत्री में। 3042 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद प्रदेश का सबसे ऊंचाई वाला बूथ है। किच्छा विधानसभा के बूथ में ईवीएम मशीन खराब होने के चलते एक घंटे तक मतदान नहीं हो पाया। मशीन बदलने के बाद यहां मतदान दोबारा शुरू हुआ।