देहरादून {शैली श्रीवास्तव}- ऋषिकेश में ब्लड कैंसर से जुझ रही पीड़ित बच्ची मुस्कान बिष्ट के उपचार के लिए ऋषिकुल योगशाला आर्थिक मदद की है। योगशाला के सदस्यों ने मुस्कान बिष्ट को 65,600 रुपये प्रदान किए। ऋषिकुल योगशाला के डायरेक्टर विपिन बलोनी ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिये उन्हें ब्लड कैंसर से पीड़ित मुस्कान बिष्ट के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने अपनी योगशाला में बात की तों फ्रांस से आयी प्रिती, स्पेन की गुरूसते, यूएसए की लोरा, यूके की वेनेसा चलिमोर, जर्मनी की पोलिन हन व वेस्टीनाए नोरवे की वाजे, फ्रांस की केरोल को ब्लड कैंसर पीड़ित मुस्कान बिष्ट की मदद करने के लिए कहा।



