अल्मोड़ा – अल्मोड़ा स्थित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल गया है। राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने यह संस्तुति दी है।
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में कुलपति के पद पर अब प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट को नियुक्त किया गया है। बता दें कि नैनीताल हाई कोर्ट द्वारा डॉक्टर नरेंद्र सिंह भंडारी की कुलपति पद पर नियुक्ति रद्द किए जाने के दृष्टिगत विश्वविद्यालय के सुचारू संचालन के लिए विश्वविद्यालय अधिनियम 2019 के अध्याय 3 नियम 10 (7) में व्यवस्था के अंतर्गत यह निर्णय लिया गया है।