Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड ब्रेकिंग: सरकार के एक साल के कार्यकाल पर हरीश रावत ने किया...

ब्रेकिंग: सरकार के एक साल के कार्यकाल पर हरीश रावत ने किया कटाक्ष, कहा प्रदेश के कई मंत्री भी गड्ढा मंत्री है।

देहरादून – उत्तराखंड सरकार पूरे प्रदेश में अपने एक साल के कार्यकाल का जश्न मना रही है। लेकिन विपक्ष को कुछ रास नहीं आ रहा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार के पास बताने के लिए कुछ नहीं है हर जगह गड्ढे ही गड्ढे हैं। हरीश रावत ने प्रदेश के कई मंत्रियों पर भी हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश के कई मंत्री भी गड्ढा मंत्री हैं।

हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी सरकार लगातार 6 वर्षों से कार्य कर रही है और इतने समय में उपलब्धि के नाम पर कुछ नहीं है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था सहित तमाम विषयों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2