Tuesday, February 24, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड ब्रेकिंग: योग नगरी में शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज, गंगा...

ब्रेकिंग: योग नगरी में शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज, गंगा किनारे सुबह से ही योग सत्र की शुरुआत।

देहरादून/ऋषिकेश – आज से उत्तराखंड की योग नगरी ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की शुरुआत हो रही है। सुबह से ही पावन गंगा के किनारे छह प्रमुख योग संस्थानों के कुशल निरीक्षण में योग सत्र की शुरुआत हुई।

देश विदेश से आये लोगों ने योग सत्र में हिस्सा लिया। योग के बाद आज आर्ट ऑफ लिविंग की तरफ से एक ध्यान सत्र का आयोजन भी किया गया। इसके बाद दिन भर योग महोत्सव में कई सत्र होंगे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शाम को इस महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।

उत्तराखंड पर्यटन विभाग की तरफ से आयोजित यह योग महोत्सव सात मार्च तक चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2