ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री धामी का रक्षाबंधन पर प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा, आज 12 बजे से महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। जिसमें प्रदेश में आज 30 अगस्त की दोपहर 12 बजे से 31 अगस्त रात 12 बजे तक परिवहन निगम की बसों में महिलाएं निःशुल्क यात्रा का लाभ उठा सकेंगी।

परिवहन निगम ने मंगलवार को इसका आदेश जारी कर दिया। महिलाओं को न केवल उत्तराखंड बल्कि उन बसों में भी यह लाभ मिलेगा, जो यूपी या अन्य राज्यों से होकर जाती हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो दिन पूर्व इसकी घोषणा की थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here