नैनीताल/रामनगर – रामनगर की ढेला नदी में एक अर्टिगा कार आज सुबह 5 बजे बह गई। जिसमें 9 लोगो की मौत हो गई, जिसमें से एक लड़की जिंदा है।
बता दें कि सभी शव बाहर निकाल दिए गए हैं, जिसमें से 3 पुरुष और 6 महिलाओं के शव निकाले गए है। एक महिला को बचा लिया गया है जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। इस कार हादसे में 10 लोग सवार थे, जिसमें से 9 की मौत और एक जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
वहीं उप जिलाधिकारी गौरव चटवाल ने बताया कि जो पुरुष है वह सभी पटियाला ने पंजाब के हैं, बाकी महिलाएं जिसमें से दो महिलाएं रामनगर की भी बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि बाकी जांच के बाद ही सारी चीजें सामने आ पाएंगी। उन्होंने बताया कि तेज गति भी कार के पलटने का कारण रही है।
वही प्रत्यकदर्शी ब्रह्मापाल का कहना है कि मेरे द्वारा इनको रोका भी गया लेकिन यह लोग माने नहीं जिसकी वजह से हादसा हुआ।