Homeराज्यउत्तराखण्डब्रेकिंग: धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज, नई एमएसएमई नीति सहित कई प्रस्तावों...

ब्रेकिंग: धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज, नई एमएसएमई नीति सहित कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को मंत्रिमंडल की बैठक होगी। जिसमें नई एमएसएमई नीति समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी मिल सकती है।

सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में शाम चार बजे से कैबिनेट शुरू होगी। जिसमें नई एमएसएमई नीति, आयुष नीति, ड्रोन नीति समेत विभिन्न विभागों की सेवा नियमावली समेत अन्य प्रस्तावों को चर्चा के लिए रखा जा सकता है। इस पर सरकार निर्णय ले सकती है।

सीएम के दिल्ली दौरे से आने के बाद हो रही इस बैठक पर सबकी निगाहें टिकी हैं। मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों उत्तराखंड पुलिस में सिपाही के पदों में कटौती की गई थी और करीब 3 हजार 500 पद सिपाही के कम किए गए हैं। ये मामला कैबिनेट में आने वाला है। इस कमी को पूरा करने के लिए खास प्रस्ताव तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को कैबिनेट के समक्ष चर्चा के लिए लाया जाएगा। कैबिनेट की मुहर लगने के बाद राज्य के कई पीपीएस सर्विस के अफसर से लेकर इंस्पेक्टर को भी इसका लाभ मिलेगा।

वहीं बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में ड्रोन पॉलिसी, एमएसएमई की नीति समेत राजस्व, कार्मिक, पर्यटन, शिक्षा विभाग से जुड़े प्रस्ताव आ सकते है। जिस पर सबकी निगाहें टिकी है। गौरतलब है कि पहले यह बैठक 24 जुलाई को प्रस्तावित थी। लेकिन मुख्यमंत्री के नई दिल्ली प्रवास के चलते बैठक को स्थगित कर दिया गया था।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular