ब्रेकिंग देहरादून : चार धाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की संख्या हुई सीमित।

देहरादून – उत्तराखंड चारधाम यात्रा में श्रधालुओं की संख्या निर्धारित कर दी गयी है। श्रधालुओं की बढ़ती हुई भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने धामों में श्रधालुओं की संख्या को निर्धारित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चारधाम यात्रा के प्रथम 45 दिनों के लिए बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में दर्शन करने आये श्रधालुओं की सुविधा के दृष्टिगत प्रतिदिन श्रधालुओं की संख्या में एक-एक हजार का इजाफा किया है। इस संबंध में पूर्व के शासनादेश में आंशिक संशोधन करते हुए नया शासनादेश जारी किया गया है। संशोधित शासनादेश के अनुसार चार धाम यात्रा के लिये तीर्थ यात्री/श्रद्धालुओं की प्रतिदिन दर्शन हेतु निर्धारित अधिकतम संख्या गंगोत्री में 8 हजार, यमुनोत्री में 5 हजार, केदारनाथ में 13 हजार एवं श्री बद्रीनाथ में 16 हजार है। तीर्थ यात्रियों/श्रद्धालुओं को दर्शन करने की सुविधा के दृष्टिगत यह संख्या निर्धारित की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here