ब्रेकिंग : ट्रक ने एसडीएम लक्सर की गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर ,एसडीएम के ड्राइवर की मौके पर हुई मौत…..

लक्सर क्षेत्र के रुड़की मार्ग पर सोलानी नदी के पास एक ट्रक ने एसडीएम लक्सर की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। एसडीएम लक्सर अपने आवास से लक्सर जा रही थी।टक्कर इतनी जबर्दस्त हुई की एसडीएम के ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। और लक्सर एसडीएम सुनीता कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गई।राहगीरों ने शीशा तोड़कर बमुश्किल एसडीएम लक्सर को गाड़ी से बाहर निकाला और पुलिस को इसकी सूचना दी।मौके पर पहुंची लक्सर पुलिस ने घायल एसडीएम को रुड़की हॉस्पिटल भिजवा दिया है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि यह घटना बहुत दुखद है।एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी है। जिससे मौके पर ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई है।और एसडीएम गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। जिनको अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here