Tuesday, March 10, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड ब्रेकिंग: चार धाम यात्रा रूटों पर लगे हेल्थ एटीएम, 70 से ज्यादा...

ब्रेकिंग: चार धाम यात्रा रूटों पर लगे हेल्थ एटीएम, 70 से ज्यादा टेस्ट किए जा सकेंगे।

देहरादून – उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रदेश सरकार बेहद संवेदनशील नजर आ रही है। इस दिशा में सरकार ने एक और पहल शुरू की है, जिसके तहत चारधाम यात्रा मार्ग पर हेल्थ एटीएम मशीन लगाया जा रहा है।

धीरे-धीरे हेल्थ एटीएम का विस्तार प्रदेश के सभी क्षेत्रों में किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड सचिवालय में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ किया।

जिसके जरिए महज 5 मिनट के भीतर आम आदमी को उससे संबंधित सभी जरूरी जांचें कराने के साथ ही रिपोर्ट भी मिल सकेगी। हेल्थ एटीएम से करीब 70 से ज्यादा टेस्ट किये जा सकेंगे। इसके साथ ही 24 घंटे टेली मेडिसिन की सेवाएं भी दी जाएंगी। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य सचिव डॉ. राजेश कुमार स्वास्थ्य महानिदेशक और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इन मशीनों को चार धाम यात्रा मार्ग के साथ ही आदि कैलाश मार्ग पर स्थापित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम की यात्रा के दौरान हेल्थ एटीएम सुविधा का श्रद्धालुओं को काफी फायदा मिलेगा। चारधाम यात्रा मार्गों पर चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर और व्यवस्थित किए जाने को लेकर एक अच्छा कदम साबित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2