Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड ब्रेकिंग: चमोली हादसे में विद्युत उपकरणों के संचालन में घोर लापरवाही करने...

ब्रेकिंग: चमोली हादसे में विद्युत उपकरणों के संचालन में घोर लापरवाही करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार।

चमोली – चमोली में नमामि गंगे के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर हुई भीषण दुर्घटना में विद्युत उपकरणों के संचालन में घोर लापरवाही करने वाले तीन आरोपियों को चमोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से ज्वाइंट वेंचर कंपनी के सुपरवाइजर पवन चमोला, विद्युत विभाग की लाइनमैन महेंद्र सिंह और उत्तराखंड जल संस्थान गोपेश्वर के सहायक अभियंता हरदेव लाल आर्य को गिरफ्तार किया गया है।

दूसरी तरफ केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने एम्स पहुंचकर चमोली हादसे के घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने एम्स निदेशक सहित हादसे के घायलों का उपचार कर रहे चिकित्सकों से गंभीर रूप से घायलों की जानकारी जुटाई। चमोली बाजार के पास अलकनंदा नदी के किनारे नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया था। इस दर्दनाक हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कई लोग बुरी तरह झुलस गए। मृतकों में पीपलकोटी चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और होमगार्ड मुकंदीलाल भी शामिल थे। छह लोगों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया। बाद में सीएम धामी के निर्देशों पर बाकि के पांच को भी जिला अस्पताल से एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश के में भर्ती कराया गया। जहां कल डॉक्टरों ने नौ घायलों को उपचार के बाद एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2