Saturday, February 28, 2026
Home अध्यात्म आस्था ब्रेकिंग: ग्रीष्मकाल के लिए खुले तृतीय केदार भगवन तुंगनाथ के कपाट।

ब्रेकिंग: ग्रीष्मकाल के लिए खुले तृतीय केदार भगवन तुंगनाथ के कपाट।

रुद्रप्रयाग/चोपता – पंच केदारों में तीसरे केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट आज विधि विधान के साथ खुल गये है।

आज सुबह भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली चोपता से तुंगनाथ के लिए रवाना हुई।

सुबह ठीक 11.15 मिनट पर मंत्रोच्चार के साथ तुंगनाथ मन्दिर के कपाट खुले।

कपाट खुलने के बाद पहले भू लिंग की पूजा की गई और रुद्राभिषेक किया गया।

वही मंदिर को कई कुंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया।

कपाट खुलने के अवसर पर हजारों लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2