देहरादून – प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर आज प्रदेश के महानगर और जिला स्तर पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।
कांग्रेस पार्टी ने आज मुख्यालय स्थित एस्ले हॉल चौक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस पार्टी ने बढ़ती महंगाई और विद्युत बिलों के दामों में बेतहाशा वृद्धि पेट्रोल डीजल खाद्य पदार्थों के बढ़ते दामों को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त कर सरकार का पुरजोर विरोध किया।
कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी ने आम जनता से झूठे वादे कर प्रदेश में सरकार बनाई और अब विकास के नाम पर जनता को झूठा आश्वासन दिया जा रहा है।
लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर आम जनमानस परेशान है। भारतीय जनता पार्टी आम जनता के जेबों में डाका डालने का काम कर रही है। सरकार ने नए साल पर बिजली और गैस सिलेंडरों पर भारी बढ़ोतरी कर जनता से खिलवाड़ किया है।