Monday, March 9, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड ब्रेकिंग: उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने की 22वीं...

ब्रेकिंग: उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने की 22वीं गिरफ्तारी।

देहरादून – उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने 22वीं गिरफ्तारी की है। पेपर लीक मामले में कुछ छात्रों के बयानों, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और पूछताछ के बाद एसटीएफ ने जगदीश गोस्वामी निवासी चांदी खेत पोस्ट ऑफिस गनाई, थाना चौखुटिया, जिला अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले में ये 22वीं गिरफ्तारी है।

एसटीएफ के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी जगदीश गोस्वामीराजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मलसूना, कांडा जिला बागेश्वर में नियुक्त है। अभियुक्त द्वारा अपने इलाके और आसपास के छात्रों को इकठ्ठा कर परीक्षा के पहले रात को वाहन से धामपुर ले जाकर प्रश्न पत्र एवं उत्तर याद कराया गया। फिर वापस परीक्षा केंद्रों पर छोड़ दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2