Homeराज्यउत्तराखण्डब्रेकिंग: अनियंत्रित होकर अलकनंदा में गिरी कार, एसडीआरएफ ने अँधेरे में चलाया...

ब्रेकिंग: अनियंत्रित होकर अलकनंदा में गिरी कार, एसडीआरएफ ने अँधेरे में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, देखिए विडियो…

पौड़ी/श्रीनगर – बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर माल ढेया के समीप एक कार अनियंत्रित होकर 60 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में जा गिरी।

स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना श्रीनगर पुलिस को दी गई। इस दौरान कार में सवार चालक गाड़ी के ऊपर चढ़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाया अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू में दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।

करीब 45 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वाहन चालक को सुरक्षित अलकनंदा नदी से बाहर निकाला लिया गया। बताया जा रहा है कि वाहन चालक निकट के ही एक गाड़ी शोरूम में कार्य करता था और अपने घर ऐठाना की ओर जा रहा था। इस दौरान माल ढेया के समीप अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular