Monday, February 23, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड बॉलीवुड मूवी ‘स्पेशल-26’ की तर्ज पर करते थे ठगी, खुद को बताते...

बॉलीवुड मूवी ‘स्पेशल-26’ की तर्ज पर करते थे ठगी, खुद को बताते थे CBI ऑफिसर……

नैनीताल-  नैनीताल में 3 फर्जी सीबीआई अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों के पास से वॉकी-टॉकी समेत कई सामान बरामद हुए हैं, जिसे पुलिस ने जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस मामले में पकड़े गए तीनों आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। जब पुलिस ने नैनीताल में तीनों युवकों को गिरफ्तार किया, तो वे खुद को सीबीआई अधिकारी बताने लगे। फिलहाल, उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं छानबीन में पता चला है कि पकड़े गए आरोपी खुद को सीबीआई अफसर बताकर लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल व नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों को ठगने का काम करते थे। इसके लिए आरोपियों ने सीबीआई की फर्जी आईडी और अन्य दस्तावेज भी तैयार किए थे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2