सोनम गुप्ता बेवफा है वाला वायरल मैसेज तो आप तक भी पहुंच गया होगा। उसके बाद सोनम गुप्ता का जबाव भी आपने पड़ लिया होगा। पर अब हर दिन एक नया मैसेज सोनम गुप्ता के नाम से सोशल मीडिया में ट्रेड कर रहा है। इस बार सोनम ने अपने दिलजले आशिक का नाम सोनवीर को ही बेवफा बता दिया है।
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में सोनम गुप्ता के चर्चे है। दिलचस्प बाद ये है कि पहले तो सोनम बेवफा है लिखकर कई नोट फेसबुक पर छाए थे। पर अब सोनम गुप्ता नाम से उसके आशिक के नाम पर नोट पर लिखे मैसेज ट्रेड में है। सोनम गुप्ता नाम को 5 लाख से ज्यादा बार सर्च किया गया।
पहले तो सोनम का संदेश असके आशिक के लिए आया था कि वो बेवफा नही है। पर अब जो सोनम का मैसेज आया है उसमें लिखा है कि बेवफा तू है सोनवीर मै नही सोनम गुप्ता।इसके अलावा एक नोट में ये भी लिखा है मैं हूं बेवफा जो उखाड़ना है उखाड ले
बरहाल लोग इन मैसेज का खूब लुफ्त उठा रहे है। कुछ लोग तो सोनम के इस मैसेज को नारी सशक्तिकरण की मिसाल भी ठहरा चुके है।
इन सब में नोटों में लिखकर मुद्रा को बर्वाद करने की आदत में लगा लीजिएगा। क्योंकि ऐसा करना दंडनीय भी हो सकता है।