बेबी रानी मोर्या होंगी उत्तराखंड की नई राज्यपाल…..

देहरादून (शैली) –  केंद्र सरकार ने कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। जिसमें उत्तराखंड भी शामिल है। लाल जी टंडन को बिहार, गंगा प्रसाद को सिक्किम, सतपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर, सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा, तथागत रॉय को मेघालय, कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। तो वहीं डा के के पाॅल के बाद अब बेबी रानी मौर्या उत्तराखंड की नई राज्यपाल का ज़िम्मा सौपा गया है।  बेबी रानी मौर्या उत्तराखंड की नई राज्यपाल होंगी। आगरा के एत्मादपुर से ताल्लुक रखने वाली बेबी रानी मौर्य आगरा की मेयर रह चुकी हैं। बेबी रानी मौर्या पूर्व में राज्य महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं और वर्तमान में यूपी बाल आयोग की सदस्य हैं। उन्हें बड़े पद मिलने की चर्चा जोरों पर थी। बेबी रानी मौर्य एमए, बीएड हैं। बेबी रानी उत्तराखंड की राज्यपाल बनने वाली दूसरी महिला हैं। इससे पहले 2012 मेंमार्ग्रेट अल्वा उत्तराखंड की पहली महिला राज्यपाल रह चुकी हैं। बता दें कि इससे पहले डॉ. केके पॉल उत्तराखंड के राज्यपाल थे। जिनका कार्यकाल 8 जुलाई को समाप्त हो गया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here