बुलंदशहर पीड़ित बहनों से मिले अखिलेश, संभव मदद देने का किया एलान

bulandsahar-2-300x177

नई दिल्ली। यूपी सीएम आज बुलंदशहर की पीड़ित बच्च्यिों से मिले। सीएम ने दोनों बहनों को 10 लाख रूपये की मदद देने का ऐलान किया  साथ ही दोनों बच्चियों के भरण पोषण  के लिए उनके मामा को भी सरकारी नौकारी देने का ऐलान किया है।
गौरतलब है कि दोनो बहनों ने सीएम अखिलेश यादव को खून से चिठ्ठी लिखकर इंसाफ की गुहार लगायी थी। दोनो बच्चियों ने अपने पिता पर आरोप लगाए है कि लड़का नहीं होने के चलते इनके पिता ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर इनकी मां को जिंदा जलाकर मार दिया था। तब से अब तक कोई भी प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई और इन दोनों बहनों को भी जान से मारने की धमकियां मिल रही है। इसके चलते दोनों बहनों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है और परेशान होकर इन्होंने अपने खून से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से अपनी जान की गुहार व इस मामले में प्रभावी कार्यवाही की मांग की थी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here