Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड बीस सूत्री कार्यक्रम राज्य के सर्वांगीण विकास के लिये अत्यंत आवश्यकः राज्यपाल...

बीस सूत्री कार्यक्रम राज्य के सर्वांगीण विकास के लिये अत्यंत आवश्यकः राज्यपाल बेबी रानी मौर्य

देहरादून- राज्य बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष नरेश बंसल ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात कर उन्हें वर्ष 2018-19 की बीस सूत्री कार्यक्रम प्रगति रिपोर्ट सौंपी। राज्यपाल मौर्य ने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रम राज्य के सर्वांगीण विकास के लिये अत्यंत आवश्यक है। बीस सूत्री कार्यक्रमों के सफल एवं प्रभावी कार्यान्वयन के लिये उनका नियमित अनुश्रवण आवश्यक है। प्रदेश में सामाजिक-आर्थिक असमानताओं को दूर करने के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, विद्युतीकरण, वन-पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में गुणात्मक सुधार लाना बीस सूत्री कार्यक्रम का उद्देश्य है। उपाध्यक्ष नरेश बसंल ने कहा कि उन्होंने विकासखण्ड स्तर तक बैठकें करने के साथ ही कार्यक्रमों के स्थलीय निरीक्षण को भी प्रोत्साहन दिया है। उन्होंने बताया कि अब उनके द्वारा सतत् विकास लक्ष्यों के संकेतकों का भी अनुश्रवण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीस सूत्री कार्यक्रमों एवं कार्यान्वयन अधिष्ठान द्वारा गत वर्षों की भांति वर्ष 2018-19 के रैकिंग मदों की रिपोर्ट प्रकाशित की है। जनपदों की रैकिंग के आधार पर जनपद हरिद्वार प्रथम स्थान, पिथौरागढ़ द्वितीय व बागेश्वर तथा ऊधमसिंह नगर द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2