बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आएंगे उत्तराखंड, देंगे चुनावी मंत्र

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दिसम्बर के पहले सप्ताह देहरादून पहुंच रहे हैं। नड्डा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को चुनावी मंत्र देंगे। बिहार जीत के बाद नड्डा राष्ट्रीय भ्रमण पर निकले हैं। जहां हर प्रदेश में पहुंच कर कार्यकर्ताओं को संगठित कर पार्टी गतिविधियों की टोह लेंगे।

नड्डा 5 से 7 दिसंबर तक उत्तराखंड में प्रवास करेंगे। इस दौरान उनकी प्रदेश संगठन के साथ मैराथन बैठकें होंगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी नड्डा सियासी हालात पर चर्चा करेंगे। इस दौरान उनका हर मोर्चे के साथ बैठक होगी। नड्डा मिशन 2022 के लिए चल रही तैयारियों से संबंधित चुनावी मंत्र भी पार्टी की प्रदेश लीडरशिप को देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here