Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेशबिहार चुनाव में सीएम योगी दिखाएंगे दम, करेंगे प्रचार

बिहार चुनाव में सीएम योगी दिखाएंगे दम, करेंगे प्रचार

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों में से एक होंगे। बिहार चुनाव के लिए बनाए गए स्टार प्रचारकों की सूची में योगी आदित्यनाथ का नाम भी शामिल किया गया है।

योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री होने के अलावा गोरखपुर के गोरक्ष पीठ के महंत भी हैं। बिहार में ऐसे लोगों की संख्या बहुत अधिक है जिनकी इस मठ में आस्था है। इसलिए माना जा रहा है कि बिहार में योगी का अच्छा खासा प्रभाव है। इसके अलावा पिछले कुछ सालों में अलग-अलग राज्यों में हुए चुनावों में योगी आदित्यनाथ बीजेपी को वोट दिलाने वाले नेता के रूप में उभरे हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular