Homeराज्यउत्तराखण्डबिग ब्रेकिंग: यूकेएसएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले में एसटीएफ ने की 2...

बिग ब्रेकिंग: यूकेएसएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले में एसटीएफ ने की 2 और गिरफ़्तारी, चार अभियुक्त रिमांड पर।

देहरादून – उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने दो और गिरफ्तारी की है। पेपर छापने वाली आरएमएस कंपनी के मालिक राजेश चौहान के भाई संजीव कुमार चौहान और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अब तक 39 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

यूकेएसएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले में एसटीएफ उत्तराखंड ने आरएमएस कंपनी के मालिक राजेश चौहान के भाई संजीव चौहान पुत्र हर्ष स्वरूप, निवासी राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद को भी गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त संजीव ने पहले से गिरफ्तार अपने जीजा अभियुक्त संजीव शर्मा के साथ मिलकर गाजियाबाद के एक फ्लैट में उधम सिंह नगर के कई अभ्यर्थियों को ले जाकर प्रश्न पत्र हल कराया था।

इसके अलावा अभियुक्त विकास कुमार, निवासी अलहपुर, रेहड़, बिजनौर को भी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अभियुक्त केंद्रपाल के करीबी बताए जा रहे हैं।

सचिवालय रक्षक पेपर लीक मामले में भी एसटीएस ने चार अभियुक्तों का भी पीसीआर लिया है। इनमें जयजीत, कुलवीर, मनोज जोशी (पीआरडी), मनोज जोशी (कोर्ट कर्मचारी) शामिल है। इनसे मुकदमे से संबंधित साक्ष्य संकलित किए गए।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular