Homeराज्यउत्तराखण्डबिग ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीपोखरी में जाखन नदी पर...

बिग ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीपोखरी में जाखन नदी पर बने नए पुल का किया लोकार्पण।

देहरादून/डोईवाला – डोईवाला रानी पोखरी के बीच जाखन नदी पर बने नव निर्मित डबल लेन पुल का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। तय समय पर विकास योजनाएं पूरी कर जनता को समर्पित करना हमारी सरकार का संकल्प हैं।

डोईवाला और रानी पोखरी के बीच पिछले साल 27 अगस्त 2021 को नदी में आई बाढ़ के कारण पुल टूट गया था। जिसके बाद इस पुल के निर्माण के लिए तत्काल सरकार ने 16 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराते हुए 6 माह के भीतर पुल निर्माण का समय रखा। जिसे एनएच लोक निर्माण विभाग डोईवाला ने निर्माणदायी संस्था के साथ मिलकर तय समय में पुल बनाकर जनता को समर्पित कर दिया।

रानीपोखरी पुल का लोकार्पण विधि विधान के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित तमाम नेताओं ने किया, देहरादून में लंबरपुर लांघा मोटर मार्ग पर शीतला नदी के ऊपर बने 180 स्पान पुल का भी लोकार्पण कर जनता को सौगात के रूप दिया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular