Homeराज्यउत्तराखण्डबिग ब्रेकिंग - उधम सिंह नगर में थमने का नाम नहीं ले...

बिग ब्रेकिंग – उधम सिंह नगर में थमने का नाम नहीं ले रहा खननं का खूनी खेल, फिर चली गोलियां।

उधम सिंह नगर – बीते कुछ दिनों से उधमसिंह नगर जिले में खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते कुछ दिनों में जिले में एक के बाद एक अपराधिक घटनाएँ बढ़ती नज़र आ रही है। अपराधी बेख़ौफ़ हो कर दिन दहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है।

मामला पंतनगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी नंबर 3 का है, जहाँ खननं को लेकर हुए विवाद में भाजपा मंडल महामंत्री संदीप कार्की को गोली मार दी है। जिसके बाद संदीप कार्की को इलाज के लिए द मेडिसिटी अस्पताल लाया गया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों की माने तो खननं को लेकर हुए विवाद में भाजपा मानदं महामंत्री संदीप कार्की पर गोली चला दी।

पूरे मामले में जिले के एसएसपी मंजूनाथ टीसी का कहना है की वह मौके पर है और जाँच पड़ताल जारी है। पुलिस मामले की जाँच कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular