Friday, February 27, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी, इन होनहार नौनिहालों...

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी, इन होनहार नौनिहालों ने मारी बाजी।

नैनीताल/रामनगर – उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा संचालित वर्ष 2023 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा फल गुरुवार को बोर्ड सभागार में परिषद की निदेशक सीमा जौनसारी घोषित करते हुए सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

वही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने भी सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है। परीक्षा फल घोषित करते हुए निदेशक सीमा जौनसारी ने बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल में टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने 99% अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ऋषिकेश के आयुष सिंह रावत एवं रुद्रपुर के रोहित पांडे  ने 98.80% अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा टिहरी गढ़वाल की शिल्पी ने 98.60% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि इस बार हाईस्कूल में फुल परीक्षा फल 85 ‌‌.17 प्रतिशत रहा जिसमें बालिकाओं का प्रतिशत 88.94 तथा बालकों का 81.48 प्रतिशत रहा।

इसके साथ ही इंटरमीडिएट में जसपुर उधम सिंह नगर की तनु चौहान 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा उत्तरकाशी की हिमानी ने 97% अंक प्राप्त कर दूसरा तथा सितारगंज उधम सिंह नगर के राज मिश्रा ने 96.60% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में कुल परीक्षा फल 80.98 प्रतिशत रहा, जिसमें बालकों का 78.48 तथा बालिकाओं का 83.49 प्रतिशत रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2