देहरादून – 68 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में उत्तराखंड को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट पुरस्कार मिला है। यह कार्यक्रम नई दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजित हुआ था। जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महानिदेशक सूचना को यह पुरस्कार सौंपा।
इस मौके पर उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद वंशीधर तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य को यह पुरस्कार मिलने से प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा।

वहीं उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री द्वारा फुल उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने फिल्म निर्माता निर्देशक के लिए अनुकूल माहौल बनाया है जिसका परिणाम है कि आज उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि यहां समस्त देवभूमि वासियों के लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण है। सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई साथ ही सीएम ने कहा है कि राज्य सरकार फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। फिल्म शूटिंग संबंधित अनुमति प्रक्रिया का सरलीकरण किया गया है फिल्म नीति और बेहतर बनाया जाएगा।



