Wednesday, February 25, 2026
Home उत्तराखण्ड अल्मोड़ा बारात से वापस आ रही कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी,...

बारात से वापस आ रही कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, हादसे में चार लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल।

अल्मोड़ा – भैंसियाछाना विकासखंड में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया है। जहां एक बारातियों की कार खाई में जा गिरी। जिसमें कार सवार चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। ये सभी लोग बारात से लौट रहे थे।


जानकारी के मुताबिक मरने वालों में दो पुरुष और दो महिला है। पुलिस ने बताया कि बागेश्वर के काफलिगैर क्षेत्र के मटेला से बारात कल पिथौरागढ़ के बेरीनाग गई थी। शनिवार सुबह वापसी के समय ऑल्टो कार काफलिगैर रोड पर नौगांव – बखरिया के बीच अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
राहगीरों ने हादसे की सूचना स्थानीय लोगों को दी, जिसके बार स्थानीय लोगों से मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया।
तहसीलदार कुलदीप पांडे ने बताया कि प्रशासन की टीम पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया था। घायलों को उपचार के लिए काफलिगैर अस्पताल ले जाया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2