योग गुरु स्वामी रामदेव एक के बाद अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। बाबा रामदेव का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बाबा रामदेव कह रहे है कि किसी के बाप में दम नहीं है जो रामदेव को गिरफ्तार कर सके। आपको बता दें कि बाबा के बयानों के बाद देश में एलोपैथी और आयुर्वेद को लेकर संग्राम छिड़ा हुआ हैै। आईएमए ने बाबा रामदेव को पहले ही 1 हजार करोड़ रुपए का मानहानि का नोटिस भेजा है।


