बड़ी खबर : राजधानी देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र के अधोइवाला बैंक कॉलोनी में गुलदार का आतंक जारी है.बुधवार की सुबह खुले बाथरूम में घुसा बैठा गुलदार ने युवक को पंजा मारकर घायल किया है.घायल युवक को उपचार के लिए भर्ती दून अस्पताल में कराया गया है.इन दिनों देहरादून के रिहायशी क्षेत्र अधोइवाला में गुलदार का आतंक जारी है,अधोइवाला बैंक कॉलोनी में आज सुबह बाथरूम में छिपा बैठा गुलदार ने एक युवक पर हमलाकर घायल कर दिया है। घायल युवक को दून अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया. युवक को घायल करने के बाद गुलदार डील फैक्टी की तरफ भाग निकला, गुलदार के आतंक से स्थानीय लोगों में एक बार फिर दहशत का माहोल बना हुआ है। पिछले काफी दिनों से वन विभाग अब तक गुलदार को दबोचने में असफल रहा है। पिछले 5 दिनों से अधोइवाला बैंक कॉलोनी के आसपास के इलाक़े में गुलदार नजर आ रहा है।



