
सहसहपुर। छाता खोलते समय मोटरसाइकिल से गिरी महिला की मौत हो गई। घटनाक्रम के अनुसार श्रीमती पिंकी पत्नी सोनू दास निवासी कालसी जनपद देहरादून हाल निवासी डांडी पुर थाना सहसपुर उम्र 38 वर्ष अपने देवर प्रेम के साथ मोटरसाइकिल पर कपड़े खरीदने के लिए शिमला बाईपास रोड से देहरादून जा रही थी। रास्ते में टिप्परपुर में बारिश आने के कारण छाता खोलने लगी जिस कारण मोटरसाइकिल से नीचे गिर गई। सिर पर चोट लगने के कारण उसे उपचार हेतु सहसपुर चिकित्सालय लाया गया, जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


