Homeराज्यउत्तराखण्डबहादराबाद में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान का...

बहादराबाद में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान का किया शिलान्यास व भूमि पूजन।

हरिद्वार – हरिद्वार के बहादराबाद में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान का भूमि पूजन के साथ शिलान्यास भी किया।

रुड़की हरिद्वार विकास प्राधिकरण के द्वारा बहादराबाद में कैबिनेट व शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के द्वारा हरिद्वार का दौरा किया गया। जिसमें मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बहादराबाद में सम्राट पृथ्वीराज चौहान व पुलिस चौकी के मध्य बनने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान का भूमि पूजन व शिलान्यास किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह स्थल आने वाले समय में बड़ा ही लाभदायक सिद्ध होगा और इसका लाभ क्षेत्र की जनता भी उठा पाएगी। उन्होंने कहा कि यात्री भी इस स्थान पर यात्रा के लिए लाने वाले जाने वाले सवारी वाहनों का आराम से बैठकर इंतजार कर पाएंगे। इसके साथ-साथ इसके बनने से पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत सम्मान किया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular