
देहरादून- राज्य में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा नज़र आ रहा है…ऐसे में उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, नई टिहरी समेत अन्य कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश जारी है…साथ ही ऋषिकेश में सुबह से हल्की बारिश और कोहरा छाया है…आपको बता दें कि मौसम में अचानक आए इस बदलाव से केदारनाथ समेत चारधाम में बर्फबारी शुरू है…और नैनीताल और धानाचूली क्षेत्र में भी तेज बर्फबारी हुई है…बताते चलें कि औली, चकराता और धनोल्टी में भी हिमपात हुआ है…हालांकि, बर्फबारी होने से पर्यटक इन स्थलों का रुख कर रहे हैं…इस बर्फबारी से ऊंची वादियां सफेद चादरों से पुरे तरीके से ढक गईं हैं…