रुद्रपुर- लोकसभा चुनावों में नगदी और शराब की चेकिंग के लिए तैयार की गई फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने किच्छा रोड पर एक कार से ढाई लाख की नगदी बरामद की है। जानकारी के मुताबिक टीम ने चेकिंग के दौरान कार सवार तीन युवकों से 2 लाख 51 हजार रुपये की नगदी बरामद की है। युवकों से नगदी का कोई सही विवरण न मिलने पर टीम द्वारा रकम को जब्त कर लिया गया है।


