फौजी की पत्नी ने परेशान होकर की आत्महत्या……

देहरादून {शैली श्रीवास्तव}- पारिवारिक परेशानियों से तंग आकर कैट क्षेत्र में एक महिला ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। कोतवाली कैंट प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि ग्राम प्रधान गजियावाला ने सर्किट हाउस पुलिस चैकी में सूचना दी कि गजियावाला में एक महिला ने पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली है। महिला के परिजन उसे मैक्स अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया है। सूचना पर कोतवाली कैंट पुलिस मैक्स अस्पताल पहुंची। परिवार वालों का कहना है कि महिला के परिवार में परेशानियां चल रही थीं, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। महिला के पति अजय थापा फौज से रिटायर्ड हैं। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here