फैक्ट्री में ट्रक का पिछला हिस्सा लगने से मजदूर की हुई मौत।

उधम सिंह नगर/सितारगंज – सितारगंज सिडकुल की गुजरात अम्बुजा फैक्ट्री में आज सुबह एक मजदूर की मौत हो गयी।

साथ काम करने वाले मजदूरों ने बताया की फैक्ट्री में मक्का से भरी गाड़ी के पीछे मृतक विपिन खड़े थे, जो गाड़ी को अनलोड करने के लिए निर्धारित स्थान पर लगवा रहे थे। अचानक विपिन का पैर मक्का से भरी गाड़ी के पहिये के नीचे आ गया और गाढ़ी का पिछला भाग विपिन की छाती पर लगा।

जिससे विपिन के मुह से खून आया और वह बेहोश हो गया। तत्काल फैक्ट्री प्रबंधन की गाड़ी में विपिन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज लाया गया। जहाँ डॉक्टर ने विपिन की जांच की लेकिन उस समय तक विपिन की मृत्यु हो चुकी थी।

डॉक्टर रविंदर सिंह ने बताया की मृतक विपिन की छाती में गंभीर चोट आने के कारण उसकी मृत्यु हुई है। स्थानीय पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही प्रारम्भ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here