Monday, February 23, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड फिल्म कबीर सिंह की शूटिंग के लिए देहरादून आएंगे शाहिद कपूर, जनवरी...

फिल्म कबीर सिंह की शूटिंग के लिए देहरादून आएंगे शाहिद कपूर, जनवरी से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग……..

देहरादून- फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू के बाद एक बार फिर बाॅलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपनी नई फिल्म कबीर सिंह की शूटिंग के लिए देहरादून पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग जनवरी में होगी। उत्तराखंड के लिए फिल्मों की शूटिंग के लिहाज से 2018 काफी अच्छा रहा। कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग उत्तराखंड में हुई। 2019 में भी कई फिल्में उत्तराखंड में शूट के लिए लाइन मे हैं। इसी क्रम में सबसे पहले अभिनेता शाहिद कपूर अपनी फिल्म कबीर सिंह के शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, संभवत 15 जनवरी के आसपास फिल्म की शूटिंग होगी। शूटिंग मसूरी, कैम्पटी फॉल और देहरादून की लोकेशन में होगी। यहां करीब पांच दिन तक फिल्म की शूटिंग होगी। इस फिल्म को लेकर 25 से 30 दिसंबर के बीच फिल्म से जुड़े लोगों ने लोकेशन की रैकी की थी। जिसके बाद उन्हें यह लोकेशन काफी पसंद आई है। बताया कि 21 जून को फिल्म रिलीज की जाएगी। बता दें कि फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग के लिए एक बार पहले भी शाहिद कपूर देहरादून और मसूरी आ चुके हैं। इसके अलावा भी कई फिल्में उत्तराखंड में शूट होनी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2