फर्जी आईपीएस बन पुलिस और आम जनता को लगाता था चूना, गिरफ्तार…..

हरिद्वार- फर्जी आईपीएस बनकर पुलिस व आम जन को चूना लगाने वाले एक शातिर को थाना जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने कल देर रात रेलवे स्टेशन पर चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने फर्जी आईकार्ड, मोबाइल फोन, खिलौना पिस्टल सहित अन्य सामान भी बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कल देर रात थाना जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर संदिग्धों के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाया हुआ था। इस दौरान पुलिस को प्लेटफार्म नम्बर 1 पर एक संदिग्ध युवक घूमता हुआ दिखायी दिया जिसके कमर में पिस्टल लगी हुई थी। इस पर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह 2015-16 बैच का आईपीएस अधिकारी है जो इन दिनोें नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो में तैनात है व जांच के सिलसिले में आया हुआ है। शक होने पर पुलिस उसे थाने ले आयी जहंा वह पुलिस पर रौब झाड़ने लगा। सख्ती से की गयी पूछताछ में उसने बताया कि वह पिस्टल खिलौना है तथा वह फर्जी आईपीएस बनकर जनता व पुलिस के साथ ठगी की वारदातों को अंजाम दिया करता था। उसने बताया कि वह आज भी थाना जीआरपी हरिद्वार में इसी उद्देश्य के लिए आया था। आरोपी के अनुसार वह सीबीआई अफसर बनकर पहले भी ऋषिकेश व राजस्थान में इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने उसके कब्जे से आर्मी वर्दी, जैकेट, बैरेट कैप, एक खिलौना पिस्टल, फर्जी आईकार्ड, एक जोड़ी जंगल शूज सहित अन्य सामान भी बरामद किया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here