Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड"फरार साइबर क्रिमिनल्स पर इनाम की घोषणा"

“फरार साइबर क्रिमिनल्स पर इनाम की घोषणा”

बड़ी खबर : राजधानी देहरादून में एटीएम से डाटा चोरी कर जयपुर और दिल्ली से लाखो की रकम उड़ाने वाले भगोड़े साइबर क्रिमिनल्स पर दून पुलिस ने इनाम की घोषणा की है पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी यह साइबर क्रिमिनल्स पुलिस के हाथ नहीं आ रहे है इस लिए पुलिस ने फरार तीनो क्रिमिनल्स पर ढाई-ढाई हजार रूपए इनाम की घोषणा की है
देहरादून के एटीएम से डाटा चोरी कर करीब 121 खातों से लाखो रूपए निकाल लिए थे तब से पुलिस हरियाणा के झज्जर निवासी आरोपी सोमवीर, जगमोहन और सुनील की तलाश कर रही है लेकिन आरोपी पुलिस से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहे है हलाकि पुलिस ने इस मामले में पहले ही गिरोह का सरगना रामवीर की प्रेमिका को गिरफ्तार जेल भेज चुकी है वंही अब एसएसपी देहरादून निवेदिता कुकरेती द्वारा 2500/- रूपये (प्रत्येक) का ईनाम घोषित किया गया। पूर्व में सितंबर को उक्त अभियुक्तो के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट तथा कुर्की के लिए 82 सीआरपीसी नोटिस प्राप्त किया गया था, जिसकी तामीली हेतु अलग-अलग टीमें बनाकर संबंधित स्थानों को रवाना की गई थी।

गौरतलब है की 16 जुलाई को दून में अलग-अलग इलाकों के 121 लोगों के अलग-अलग बैंकों के खातों से लाखों रुपये उड़ा द‌िए गए थे । घटना की सूचना के बाद लोगों में हडकंप मच गया था । एटीएम कार्ड का डाटा चुराकर, खातों में सेंध लगाने के शहर में अब तक के सबसे बड़े मामले में साइबर क्रिमिनल्स ने अलग-अलग बैंकों के दर्जनों खाताधारकों के लाखों रुपयों पर हाथ साफ कर दिया था। लोगों को जैसे ही सूचना मिली की उनके खाते प सेंध लगी है तो लोग पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने पहुंचने लगे।
उस समय अंदेशा लगाया गया था कि एटीएम कार्ड क्लोनिंग के जरिए डाटा चुराकर वारदात अंजाम दी गई है। सभी खातों से कैश जयपुर स्थित अलग-अलग एटीएम से निकाले गए हैं। जिनके खातों से कैश निकाले गए हैं उनके एटीएम कार्ड उन्हीं के पास हैं। वारदात का शिकार बने सभी पीड़ित थाना नेहरू कॉलोनी, डालनवाला, रायपुर और शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले है। सर्वाधिक मामले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाताधारकों के हैं। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, आईडीबीआई, आईसीआईसीआई के खाताधारक भी शिकार बने हैं। पीड़ितों के मुताबिक शुक्रवार देर रात पांच लोगों ने उनके खातों से कैश निकाले जाने की सूचना नेहरू कालोनी थाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने आदतन इसे नजरअंदाज कर दिया। शनिवार को भी कई लोग नेहरू कॉलोनी थाने में इस तरह की शिकायतें लेकर पहुंचे। खाताधारकों ने कहा कि एटीएम कार्ड उनके पास हैं, लेकिन उनके खातों से जयपुर स्थित एटीएम से कैश निकाला गया है। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उन्हें इसकी जानकारी मिली है। थाने में सुनवाई नहीं हुई तो कई लोग शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। एसएसपी ने सवाल किया तो पुलिस को होश आया। एसएसपी निवेदिता कुकरेती के मुताबिक एक साथ अलग-अलग बैंकों के खातों से कैश निकालने के मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular