देहरादून: प्रेम विवाह के छह माह बाद ही एक महिला ने अपनी जान दे दी। यह घटना थाना वसंत विहार के राजीव कालोनी की है। मृतका काजल पत्नी जितेंद्र ने छह माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद दोनों में मतभेद चल रहे थे, जिसके कारण महिला ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।