देहरादून। देहरादून के सरकारी स्कूल में प्रेम प्रसंग को लेकर प्रधानाचार्य और शिक्षिका में जूते-चप्पल चले। ऐसी चर्चा है, और वायरल वीडियो से भी सत्यता को बल मिलता है। स्थिति यहां तक हो गई थी कि जहां प्रधानाचार्य ने शिक्षिका की जमकर धुनाई की, वहीं शिक्षिका ने भी प्रधानाचार्य की चप्पलों से पूजा की। सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें दोनों में जमकर बवाल हो रहा है। वीडियो की सत्यता क्या है इसकी पुष्टि के लिए हमारे द्वारा शिक्षा विभाग में संपर्क किया गया, जहां से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई। वैसे यह मामला सहसपुर के तेलपुरा विद्यालय का बताया जा रहा है। जहां इस मामले को लेकर जमकर बवाल हुआ है।



