Homeराज्यउत्तराखण्डप्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने प्रेमी संग की पति की हत्या,...

प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने प्रेमी संग की पति की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हरिद्वार – हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में बीते महीने लापता हुए फैक्ट्री के कर्मचारी के मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा करते हुए पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

सामने आया कि प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था। इसके बाद दावत के बहाने उसे भगवानपुर थाना क्षेत्र में ले जाकर शराब पिलाई और फिर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने सहारनपुर के ग्राम शिमलाना स्थित नहर से कर्मचारी के शव को बरामद कर लिया है।

एसएसपी अजय सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 11 मार्च को कर्मचारी हेमेंद्र सिंह ग्राम धनोरा जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी ब्रह्मपुरी काला गेट सिडकुल लापता हो गया था। पिता मोहरपाल की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

कॉल डिटेल खंगालने के बाद मामले की परत खुलती चली गई। हेमेंद्र ने पत्नी को उसके प्रेमी से मिलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था। जिसके बाद पत्नी और प्रेमी ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular