Homeराज्यउत्तराखण्डप्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने प्रेमी संघ कर डाली पति की...

प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने प्रेमी संघ कर डाली पति की हत्या, दुर्घटना दिखने की करी कोशिश, गिरफ्तार।

देहरादून – राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक पत्नी ने प्रेम प्रसंग के चलते अपने ही पति की हत्या करवा दी।

मामला कोतवाली विकासनगर का है, जहां संतराम नाम का एक व्यक्ति बीते कई दिनों से लापता चल रहा था। संतराम के लापता होने की सूचना भी संतराम की पत्नी इंद्रा ने 12 फरवरी को पुलिस को दी थी।

वहीं ठीक 1 दिन बाद 13 फरवरी को पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई कि सैया रोड जजरेड के पास एक मोटरसाइकिल 50 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई है और मोटरसाइकिल के साथ में एक लाश भी है।

सूचना पाकर जब पुलिस ने लाश की शिनाख्त की तो पता चला कि लाश संतराम की ही है।

जब पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि संत राम की पत्नी इंद्रा का मुकेश नामक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग था और इन दोनो का संतराम को रास्ते से हटाने का मकसद था।

जिसके लिए मुकेश और उसके दोस्त आशीष ने संतराम को काम के बहाने से घर पर बुलाकर सर पर हथौड़े से वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। पुलिस तफ्तीश में यह भी पता चला है कि संतराम के साथ इंदिरा की दूसरी शादी थी और अब वह मुकेश के साथ शादी करना चाहती थी शादी करना चाहती थी। पुलिस ने धारा 302, 201 और 120 बी के भवादी तीनों अभियुक्तों पर मुकदमा पंजीकृत किया है और जल्द ही तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular