Homeराज्यउत्तराखण्डप्रिंटिंग प्रेस में भीषण आग लगने से मची अफरा तफरी, लाखों का...

प्रिंटिंग प्रेस में भीषण आग लगने से मची अफरा तफरी, लाखों का सामान जलकर खाक…..

रामनगर- उत्तराखंड में रामनगर के कालाढ़ंगी में एक प्रिंटिंग प्रेस में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई। प्रिंटिग प्रेस के कर्मचारी और स्थानीय लोगों को आग बुझाने की काफी कोशिश की। इसके बाद दलकल की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। जानकारी के मुताबिक प्रिंटिंग प्रेस में काफी मात्रा में कागज होने से टीम को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग इतनी भीषण थी कि उसका धुंआ आसमान छू रहा था। थोड़ी देर के ऐसा लगा कि दिन में ही रात हो गई। वहीं, टीम ने शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई। वहीं फैक्ट्री मालिक द्वारा लाखों के नुकसान होने की बात कही जा रही है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular