Wednesday, March 11, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड प्रभारी मंत्री जल्द करंगे जनपदों का दौरा, 6 और 7 जुलाई को...

प्रभारी मंत्री जल्द करंगे जनपदों का दौरा, 6 और 7 जुलाई को टिहरी दौरे पर रहेंगे मंत्री अग्रवाल।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मंत्रियों को जिलों का प्रभारी नियुक्त कर दिया है। वही प्रभारी मंत्रियों ने भी जनपदों में अपने कार्यक्रम लगा दिए हैं।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि वह 6 और 7 जुलाई को टिहरी जनपद का दौरा करेंगे। इस मसले को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी से भी बात की है। उन्होंने बताया कि वह अधिकारियों समेत जनप्रतिनिधियों के साथ भी जिला नियोजन की बैठक में शामिल होंगे। साथ ही कहा कि उत्तरकाशी का दौरा भी उसके बाद किया जाएगा। वही नैनीताल और चंपावत की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि वह गुजरात दौरे के बाद जल्द ही अपना कार्यक्रम इन दोनों जनपदों में लगाएंगे और नियोजन की बैठक में जल्द ही वित्तीय स्वीकृति देंगे ताकि विकास के कार्यों को गति मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2