Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात घर-घर पहुंचाने को भाजपा का...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात घर-घर पहुंचाने को भाजपा का रथ रवाना…..

देहरादून- भाजपा ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात घर-घर तक पहुंचाने के लिए मन की बात रथ यात्रा रवाना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं को केंद्र की योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी देने को कहा। पटेलनगर में आयोजित मन की बात रथ यात्रा का धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा शहर के हर वार्ड और गली में जाएगी। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के साथ केंद्र की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा हर बूथ, वार्ड और मंडल में रथ यात्रा निकालेगी। रथ यात्रा ब्रह्मपुरी, लोहियानगर, निरंजनपुर, माजरा, टर्नर रोड, आदि स्थानों पर गई। इस दौरान लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर किसान मोर्चा के जोगेंद्र सिंह पुंडीर, खिलेंद्र चैधरी, सुशील गुप्ता, सतीश कश्यप, रवि कुमार, आदि मौजूद रहे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2