एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत की मुहीम छेड़े हुए है और केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार स्वछता को लेकर लोगो को जागरूक कर रही है। लेकिन यह तस्वीर केंद्र की मोदी और राज्य की त्रिवेंद्र सरकार की मुहीम को मुँह चिढ़ा रही है…यह फोटो देहरादून स्थित पाम सिटी कॉलोनी की है, देहरादून के मेयर है माननीय विनोद चमोली और जिस जगह की यह तस्वीर है वहां के मेयर भी है विनोद चमोली, उत्तराखंड में भाजपा की सरकार है नगर निगम देहरादून में भाजपा के मेयर साहब है, अफसोस यह है कि फिर भी शहर में गंदगी फैली हुई है, जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए है, कोई देखने वाला नहीं है, कोई जिम्मेदार व्यक्ति ज़िम्मेदारी उठाने को तैयार नहीं।
आप सभी देहरादून वासियो से निवेदन है कि अपने शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करे और साथ ही जिम्मेदार व्यक्तियों तक यह संदेश भी पहुंचाए। सोशल मिडिया में जारी इस तस्वीर पर लोग खूब कमेंट कर रहे है, लोग देहरादून मेयर विनोद चमोली और नगर-निगम के अधिकारियो की जिम्मेवारी पर सवाल खड़े कर रहे है।


