Tuesday, March 10, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड प्रदेश सरकार मजदूर हितों पर गंभीर : पंत

प्रदेश सरकार मजदूर हितों पर गंभीर : पंत

देहरादून।  भारतीय मज़दूर संघ जहां केंद्र की कुछ नीतियों से नाराज है वहीं प्रदेश सरकार की नीतियों से उसकी सहमति है। इसका प्रमाण छठे प्रांतीय अधिवेशन में वित्त मंत्री प्रकाश पंत को मुख्य अतिथि बनाना है जिसमें प्रकाश पंत ने राज्य सरकार की ओर से पक्ष रखते हुए कहा कि राज्य सरकार मजदूरों के हितों की रक्षा को लेकर गंभीर है। राज्य के उद्योगों, बिल्डिंग व खनन के दौरान काम करने वाले मजदूरों के लिए सरकार ने तमाम योजनाएं शुरू की है। श्री पंत ने कुछ योजनाओं की चर्चा भी भारतीय मजदूर संघ के अधिवेशन में की।

वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए श्रमिक वर्ग से आग्रह किया कि वह सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी स्वयं भी रखें तथा अन्यों तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकार की योजनाओं का फायदा उठा सकें। श्री प्रकाश पंत ने खनन क्षेत्रों व भवन निर्माण के काम में लगे मजदूरों के लिए सरकार की बीमा समेत तमाम योजनाओं की जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि इन मजदूरों को बीमा व मेडिकल व पीएफ समेत तमाम सुविधाएं मुहैया की जानी चाहिए।  प्रदेशभर से भारतीय मजदूर संघ संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याओं को भी मुख्य अतिथि के सामने रखा। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ की ओर से राज्य के उद्योगों में कार्य कर रहे मजदूरों का उत्पीड़न बंद करने व उन्हें पीएफ, मेडिकल व बीमा की सुविधा सख्ती से लागू करने की वकालत की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2